गया, जुलाई 3 -- गया जी की भूमि धार्मिक के साथ आसपी भाईचारगी के लिए भी प्रसिद्ध है। सांप्रदायिक सौहार्द के लिए यहां की पावन भूमि की प्रसिद्धि दूर-दूर कर फैली है। कौमी एकता के एक से बढ़कर मिसाल है। गया जी का कर्बला भी गंगा-जमुनी संस्कृति का बेमिसाल नजीर है। करीब ढाई साल पहले एक हिंदू परिवार के दान में दी गई जमीन पर कर्बला का निर्माण हुआ है। 1796 में अस्तित्व में आया कर्बला आपसी सद्भाव व प्रेम की रौनक बिखेर रहा है। यहां मुस्लिम समुदाय के साथ ही हिन्दू धर्म के भी बड़ी संख्या में लोग यहां हाजिरी लगाते हैं। मुहर्रम में एक बार फिर अकीदतमंद व सनातनी लोगों की आवाजाही से ऐतिहासक कर्बला गुलजार है। राय हरि प्रसाद के पूर्वजों ने दान में दी थी जमीन ऐतिहासिक कर्बला शहर के पंचायती अखाड़ा में गया-पटना रोड के किनारे स्थित है। रामशिला पहाड़ी की तलहट्टी में बने...