मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर, संवाददाता। इस वर्ष होली और रमजान का विशेष संयोग देखने को मिला। लगभग 64 वर्षों के बाद ऐसा अवसर आया जब रंगों का त्योहार होली और पवित्र रमजान का जुमा (शुक्रवार) एक ही दिन पड़ा। इससे पहले ऐसा संयोग 1961 में हुआ था, तब 4 मार्च को होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ा था। इस ऐतिहासिक संयोग ने शहर में एकता, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। हिन्दू और मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे के पर्व का सम्मान करते हुए प्रेम-सद्भाव का अनूठा संदेश दिया। होली और रमजान का मिलन शुक्रवार को होली के रंग और रमजान के रोजे का विशेष संयोग बना। हिन्दू समुदाय जहां होली के रंगों में सराबोर था, वहीं मुस्लिम समुदाय रमजान के पाक महीने में रोजा और जुमे की नमाज अदा कर रहा था। ऐसे में शहर के धार्मिक नेताओं और प्रशासन ने मिलकर एक ऐसा वातावर...