बदायूं, जुलाई 13 -- बदायूं, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार कितनी सख्त है, इसका एहसास जिला प्रशासन की तैयारियों ने करा दिया है। रात को आधी रात तक डीएम कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ घूम रहे हैं वहीं मजिस्ट्रेट अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रखा है। पुलिस फोर्स भी चप्पे-चप्पे पर लगा दी है। जिससे कांवड़ यात्रा शांति व्यवस्था के बीच गुजरे। इसलिए पुलिस और प्रशासन का कड़ा पहरा बना हुआ है। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिये गये हैं। शनिवार को कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा है। कछला गंगा घाट से लेकर जनपद की सीमाओं तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात मिले हैं। छह जोन में बंटे बदायूं में 32 स्थानों पर मजिस्ट्रेट सुरक्षा दिखी है तो वहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट जगह-जगह दिखे हैं। कांवड़ियों को सुरक्षा का एहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.