साहिबगंज, अक्टूबर 19 -- साहिबगंज। शहर में स्थापित अधिकांश काली प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को होगा। प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय गंगा घाट पर दो जगह किया जायेगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से पुराने लंच घाट व ब्रह्मस्थान घाट पर व्यवस्था की जा रही है। पहली बार यहां गंगा में दो जगह पर प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है। दरअसल, एनजीटी के निर्देश पर गंगा नदी से अलग जगह बनाकर सभी प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। इसे लेकर नगर परिषद ने गंगा घाट पर दो जगह बांस आदि से बैरिकैडिंग कर विसर्जन स्थल बनाया है। चूंकि शहर में दुर्गा पूजा से अधिक स्थानों पर काली प्रतिमा स्थापित होती है। इसलिए इस पूजा कमेटी की सुविधा को लेकर दो जगह विसर्जन स्थल बनाया गया है। इससे की प्रतिमा के साथ अधिक अपशिष्ट गंगा के पानी में प्रतिमा विसर्जन के बाद उसके ठोस अपशिष...