गंगापार, फरवरी 1 -- माघ मास की पूर्णिमा पर श्रृंग्वेरपुर धाम, गऊघाट, रामचौरा, विद्यार्थी घाट और कौरेश्वर-कुरेसर गंगा तट समेत अन्य गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से लेकर शाम तक महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने गंगा में आस्था की मौन डुबकी लगाई। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयघोष से सभी गंगा तट भक्तिमय रहे। गंगा मइया का दर्शन पूजन कर श्रद्धालुओं ने मां शांता देवी की अर्चना की। श्रद्धा के साथ गंगा पुरोहितों को यथासंभव दान देकर सभी लोग वापस लौटे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। गंगा घाटों के साथ-साथ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भी पुलिस बल तैनात रहे। बेहतर व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना की।कुरेसर कौरेश्वर गंगा तट स्थित...