देहरादून, जनवरी 20 -- बीते कुछ दिनों से हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों में गैर-हिंदुओं पर पाबंदी को लेकर विवाद चल रहा है। कई संतों ने कुंभ क्षेत्र और गंगा घाटों पर गैर हिन्दुओं की नो एंट्री की मांग की थी। हरिद्वार गंगा घाटों पर तो लोगों और दुकानदारों के आई कार्ड चेक करने के भी मामले सामने आए थे। विवाद बढ़ता देख अब उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जिन मुसलमानों की आस्था गंगा और कुंभ में नहीं है, उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शम्स ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सही निर्णय लिया है। उनका कहना था कि भारत के खिलाफ लगातार साजिश और षडयंत्र किए जा रहे हैं और ऐसे आयोजन में कुछ लोग किसी भी तरह की नकारात्मक हरकत कर सकते हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.