देहरादून, जनवरी 28 -- हरिद्वार। गंगा में गिरते गंदे पानी, गंगा में उतरकर प्रदूषण फैलाते घोड़े खच्चरों पर रोक लगाने, गंगा के किनारे असमाजिक तत्वों द्वारा झुग्गी झोपड़ियों को डाल मां गंगा को प्रदूषित करने वाले लोगों पर हो सख्त कार्यवाही, मुख्य हरकी पोड़ी गंगा घाटों के आस-पास प्रतिबंधित प्लास्टिक कैन सहित प्लास्टिक चटाई प्लास्टिक पन्नी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए महानगर व्यापार मंडल जिला प्रशासन से मिला। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी हरिद्वार को अवगत करते हुए बताया कि मां गंगा को जीवित का दर्जा मिला हुआ है उसके बावजूद कुछ स्थानों पर विशेषकर उतरी हरिद्वार कनखल के आस पास सिंहद्वार के पास एवं कई अन्य स्थानों पर गंदा पानी गंगा में गिर रहा है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए। उन्होंने जिला अधिकारी को गंग...