कन्नौज, सितम्बर 3 -- कन्नौज। बीते दिनों गंगा के जलस्तर में गिरावट आई थी। इधर दो दिनों से गंगा का जलस्तर फिर बढ़ता दिख रहा है। एसे में बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही कटान को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके तहत मंगलवार को जिले के बाढ़ प्रभावित कासिमपुर एवं कटरी गंगपुर क्षेत्रों में अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थितियों का जयाजा लिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। एडीएम ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। तटबंधों की नियमित निगरानी की जा रही है और संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत शिविरों की स्थापना की गई है, जहां मेडिकल टीम, दवाएं, नावें व अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.