गंगापार, सितम्बर 8 -- हंडिया थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में सोमवार सुबह उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब गंगा में बहती हुई एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में देखा। यह देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नाविकों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला। चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराते हुए स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी हंडिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपरदहां में दाखिल कराते हुए जानकारी परिजनों को दी। 45 वर्षीय अनीता देवी पत्नी महेंद्र कुमार पटेल निवासी बरियारी थाना सरायइनायत पारिवारिक कलह से तंग आगर रविवार रात लगभग 11 बजे झूंसी स्थित शास्त्री पुल पर पहुंची। महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव होने से वह गंगा मे बहते हुए सोमवार सुबह हंडिया थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.