बदायूं, जून 28 -- उझानी, संवाददाता। गंगा के जलस्तर में लगातार जल वृद्धि होने से गंगा घाट पर लगी फूल, प्रसाद, चाय की दुकान एक बार फिर से जलमग्न हो गई हैं। दुकानदार अब गंगा घाट पर पड़े तख्त और दुकानें समेट कर सुरक्षित स्थान के लिए ला रहे हैं। सावन में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंचने की उम्मीद है। आरती स्थल के पास कावड़ियों के लिए अस्थाई कच्चे घाट तैयार किए जा रहे हैं, जिससे कावड़िया सुरक्षित स्नान कर जल भर सकें। कावड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो जाएगी। कछला गंगाघाट से पीलीभीत, बीसलपुर, नबाबगंज, बरेली, बहेड़ी, मीरगंज, विशारतगंज के साथ ही बदायू जनपद के विभिन्न गांवों और कस्बों से कावड़ियों के जत्थे गंगा स्नान कर जल लेकर पटना देवकली, गौरी शंकर देवालय बदायूं, गौरीशंकर गुलड़िया, बुर्रा फरीदपुर प्राचीन शिव मंदिर, बांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.