आरा, सितम्बर 7 -- -केशोपुर-सरैया मुख्य मार्ग पर दुबेछपरा गांव के पास और बखोरापुर-फरना और दुबेछपरा-लौहर पथ पर पानी बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। इसका पानी गंगा के तटवर्ती गांवों के बधारों में तेजी से फैलने के साथ लिंक और मुख्य पथ पर चढ़ गया है। इससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। बाढ़ का पानी नेकनाम टोला गांव के लिंक और केशोपुर-सरैया मुख्य मार्ग पर दुबेछपरा गांव के पास और बखोरापुर-फरना और दुबेछपरा-लौहर पथ पर चढ़ जाने से इस पर आवागमन काफी प्रभावित हो गया है। गंगा नदी के जलस्तर में इसी तरह से वृद्धि जारी रही तो इन पथों पर आवागमन पूर्ण रूप से बंद होने के साथ इसका पानी गंगा किनारे गांवो में घुसने और नये जगहों पर फैलने लगेगा। इस तरह तीसरी बार बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.