कटिहार, फरवरी 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत तीनघरिया गांव के समीप कटाव से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को गंगा घाट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पहले गांव बचाओ, फिर छठ घाट बनाओ के नारे लगाए। ग्रामीणों ने कहा कि सबसे पहले गांव को कटाव से बचाने की जरूरत है। गांव ही नहीं बचेगा तो पूजा-पाठ और छठ जैसे पर्व कैसे मनाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह पत्राचार भी किया है, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे गांव के लोग लगातार चिंता में हैं कि कहीं इस बार उनका घर भी गंगा में विलीन न हो जाए। ग्रामीणों ने बताया कि खेतिहर जमीन का बड़ा हिस्सा पहले ही गंगा में समा चुका है। विधायक की मांग के बाद बढ़ा आक्रोश ग्रामीणों ने बताया कि बीते गुरुवार को बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.