गाजीपुर, जुलाई 12 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसका असर गंगा के जलस्तर पर भी दिख रहा है। लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे तटवर्ती क्षेत्रों के किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। हालांकि अभी जलस्तर सामान्य से नीचे है लेकिन बढ़ने की रफ्तार यही रही तो बाढ़ का भी खतरा रहेगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दोपहर दो बजे तक गंगा का वर्तमान जलस्तर 58.990 सेंटीमीटर दर्ज किया गया जो सामान्य से महज एक मीटर ही नीचे रह गया है। फिलहाल गंगा के बढ़ने की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर पर निर्धारित है। वर्ष 2021 बाढ़ में का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर था। वर्ष 2022 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर था तो वर्ष 2023 में बाढ़ का उच्च जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.