वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी। भारत-रूस मैत्री को प्रगाढ़ बनाने की कामना से दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से दीपयज्ञ किया गया। मां गंगा की दैनिक आरती के दौरान गुरुवार को विशेष पूजन एवं दीपदान किया गया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के भारत आगमन पर उनके स्वागत में 11सौ दीपों से वेलकम पुतिन लिखा गया। इस दीपयज्ञ में रूस के भी कुछ पर्यटक शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, आशीष तिवारी, हनुमान यादव ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...