हाजीपुर, अगस्त 11 -- हाजीपुर/सहदेई । हि.टी. गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर अब नीचे की ओर खिसकने लगा है। हालांकि यह रफ्तार काफी धीमी है। गंगा जहां 10 मिमी प्रति घंटे की रप्तार से घट रहीं। वहीं गंडक 3.3 मि.मी. प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रहीं। बाढ़ प्रभावित इलाकों की मुश्किलें रविवार को बरकरार रहीं। जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी रहा। सामुदायिक किचन में बाढ़ पीड़ितों ने भोजन किया। 24 घंटे में गंगा नदी का जलस्तर 12 सेंटी मीटर ही नीचे खिसका है। अभी भी गंगा गांधी घाट पर खतरे के लाल निशान से 1.29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। वहीं लालगंज में गंडक नदी का जलस्तर 58 सेंटी मीटर ऊपर रहा। पशुओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई जगहों पर सूखा चारा उपलब्ध करवाया गया। हाजीपुर में गांधी सेतु के पहले पुराने टोल प्लाजा के पास ऊंचे स्थान पर और देसरी म...