पटना, अगस्त 8 -- पटना जिले में गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट और मनेर में स्थिर हो गया है फिर भी बाढ़ से राहत नहीं है। पटना सदर प्रखंड के नकटा दियारा और बिंद टोली चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है। दोनों जगहों के लोग मरीन ड्राइव के किनारे जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। मीनार घाट पर लगभग पांच सौ लोग बिंद टोली से आए हैं, जबकि जर्नादन घाट पर नकटा दियारा के लोग पशुओं के साथ शरण स्थली में समय गुजार रहे हैं। मनेर से मोकामा तक गंगा के किनारे वाले निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट पर शुक्रवार को 50.20 मीटर था जबकि यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है। राहत की बात है कि गुरुवार से जलस्तर स्थिर है। आज भी जलस्तर में बढोतरी दर्ज नहीं की गई। यही स्थिति मनेर में है। गंगा नदी का जलस्तर यहां पर 53.48 मी...