प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज। गंगा का जलस्तर अधिक बढ़ने से बक्शी बांध का स्लूज गेट बंद कर दिया गया है। बक्शी बांध पर गंगा का जलस्तर 79.00 मीटर से अधिक होने के बाद सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड ने रविवार सुबह स्लूज गेट बंद किया। स्लूज गेट बंद होने के बाद अब अल्लापुर क्षेत्र का पानी बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन के जरिए निकाला जा रहा है। ऐसे में तेज बारिश होने पर जल निकासी में समस्या होगी और अल्लापुर, टैगोरटाउन जैसे इलाकों में जलभराव हो सकता है। गंगा और यमुना का जलस्तर और बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इससे कछारी इलाके में रहने वाली आबादी में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रयागराज के फाफामऊ में रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 79.40 मीटर और छतनाग में 78.82 मीटर था। नैनी में यमुना का जलस्तर 79.05 मीटर रहा। पिछले 24 घंटे में (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.