प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। गंगा कावेरी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। बलिया निवासी समर बहादूर सिंह ने प्रयागराज जीआरपी थाने में पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गंगा कावेरी एक्सप्रेस से बलिया से चेन्नई जा रहा था। प्रयागराज जंक्शन से जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो पता चला कि उसकी पत्नी का गायब गायब हो चुका है। पर्स में दो मोबाइल और चार हजार रुपये था। पुलिस केस दर्ज करके जांच कर रही है। सर्विलांस की मदद से मोबाइल चोर को ट्रेस किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.