उन्नाव, फरवरी 5 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के परसौरा गांव के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। हरदोई से मजदूरों को लेकर जा रहा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में जनपद हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह पुत्र छोटे की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। घायलों में हसनपुर गांव निव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.