शाहजहांपुर, मई 2 -- शाहजहांपुर, भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपने विमानों की सफल लैंडिंग कराकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। एक्सप्रेसवे के 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर दोपहर 12:48 बजे सबसे पहले एएन-32 विमान ने 'टच एंड गो किया। फिर दूसरे विमान सी 130जे सुपर हरक्यूलस ने एक्सप्रेस-वे पर 1 बजकर 32 मिनट पर लैंड किया। इस एक्सप्रेस वे पर शाम को तीन घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर विमान लैंडिंग का यह पूर्व नियोजित कार्यक्रम था, जिसकी तैयारी करीब दो महीने पहले से की जा रही थी। उसी तैयारी को शुक्रवार को मूर्त रूप दिया गया। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.