बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं, संवाददाता। मेरठ से प्रयागराज को जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे सहसवान-बिसौली मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड लगत लगा दिये हैं, इसकी वजह से इधर से गुजरने वाले लोग दिशा को लेकर भ्रमित हो रहे हैं। खासकर समस्या रात के समय बाहरी लोगों को होती है। स्थानीय लोगों ने गलत तरीके से लगे दिशा सूचक बोर्ड सही कराये जाने की मांग की है। मेरठ से प्रयागराज को जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द इस पर वाहन फर्राटे भरने वाले हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे सहसवान-बिसौली को जाने वाले मार्ग के समीप जल्दबाजी के बीच दिशा सूचक बोर्ड गलत लग गये हैं, जो राहगीरों के लिए भ्रमित कर रहे हैं। बिसौली से सहसवान की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे दो दिशा सूचक बोर्ड लगे हैं। इन बोर्ड पर दिखायी गयीं दिशायें सही रास्ते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.