कोडरमा, नवम्बर 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। इतवारी छठ पर्व के समापन के बाद श्रद्धा और भक्ति का माहौल लगातार बना हुआ है। रविवार को श्रद्धालुओं ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में आगामी 3 नवंबर (सोमवार) को गंगा आरती तथा 5 नवंबर (बुधवार) को महा भंडारा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अमर परमार ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति की बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं। समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह और सचिव देवेंद्र कुमार राणा होंगे, जबकि महेश पांडे उपाध्यक्ष और बद्री मंडल उपसचिव बनाए गए हैं। छोटे लाल सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संरक्षक मंडल में राम प्रसाद सिंह, महेश सिंह, राजकुमार पासवान और रणजीत सिंह शामिल हैं। मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.