रांची, जनवरी 11 -- रांची। राजधानी से रविवार को 43 श्रद्धालुओं का एक जत्था गंगासागर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 24 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल हैं। श्रद्धालु पवित्र गंगासागर संगम में स्नान के साथ दक्षिणेश्वर मंदिर, काली मंदिर, भूतनाथ मंदिर और मोटा महादेव के दर्शन करेंगे। यात्रा संपन्न कर यह दल 15 जनवरी को रांची वापस लौटेगा। जत्थे में मुख्य रूप से स्वामी गंगानंद गिरी, राम कथावाचक आलोक नाथ पांडेय, दिवाकर पांडेय, ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अतुल कुमार, रेणु सिंह, शांति देवी, कुंती देवी और विनोद कुमार सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा के संस्थापक अरविंद सिंह कौशल के नेतृत्व में पांच राज्यों के यात्रियों को समाजसेवी नंद किशोर सिंह चंदेल ने धर्म ध्वज दिखाकर विदा किया। ...