समस्तीपुर, अगस्त 9 -- सरायरंजन। प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में अभाविप के द्वारा मिशन साहसी प्रशिक्षण का समापन समारोह हुआ। समापन के बाद छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साहस हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। यह हमें चुनौतियों का सामना करने और उन्हें पार करने की ताकत देता है। आप सभी में साहस की भावना है, और उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास को बढ़ाने और अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने का संकल्प दिलाया। मौके पर विद्यार्थी परिषद के विजय कुमार चौरसिया, मोहित कुमार, शिक्षिका नूतन कुमारी, रिंकू कुमारी, राजा कुमार, शुभम कुमारी, ज्योति कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.