मेरठ, मार्च 9 -- गंगानगर। भगवान जगन्नाथ की दसवीं विशाल शोभयात्रा भगवान जगन्नाथ सेवा समिति द्वारा धूमधाम से निकाली गई। विदेशों से आए श्रृद्धालुओं ने भगवान की भक्ति में डूबकर डांस किया। हर्ष थापर के आवास पर शोभयात्रा का शुभारंभ विधायक अमित अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल और महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। रथ पर सवार बलभद्र और बहन सुभद्रा व भगवान जगन्नाथ की पूजा की गई। रथ को खींचते हुए भक्तों ने शोभयात्रा प्रारंभ की। दही हांडी फोड़ी गई और क्रेन की मदद से भगवान को 56 भोग चढ़ाया गया। शोभयात्रा में वृंदावन से आए रॉक बैंड, बैंडबाजे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। राधा कृष्ण, सुदामा लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। एडवोकेट रमेश चंद्र गुप्ता, एडवोकेट हर्ष थापर, यश, मान्या, आशू थापर, धीर शांत, प्रभु राजा जुनेजा, खुशहाल जुनेजा, इंजीनियर एसके अग्रवाल आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.