रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर रोड नंबर नौ में रहने वाले रॉकी कुमार के साथ नशीला पद्धार्थ की खरीदारी नहीं करने पर मारपीट की गई। नशीले पद्धार्थ का धंधा करने वाले सूरज सिंह ने अपने आदमियों के साथ मिलकर रॉकी की जमकर पिटाई की। इस क्रम में उसके मोबाइल फोन को तोड़ दिया और गले से सोने की चेन लूट ली। मदद की गुहार लगाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को धंधेबाजों के चंगुल से मुक्त कराया। मामले में पीड़ित की लिखित शिकायत पर सूरज सिंह समेत दस अन्य के विरूद्ध मारपीट, लूटपाट और जबरिया नशीला पद्धार्थ खरीदने का दबाव बनाने का केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि वह पिछले दिन अपने फुफेरे भाई रंजीत साव के साथ अपने मकान के पीछे किसी काम से गया हुआ था। इसी क्रम में सूरज सिंह ने पकड़ लिया व मारपीट शुरू कर दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.