बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- गंगाजी जलाशय पार्ट-2 : बिहारशरीफ को अभी और तरसना होगा गंगाजल के लिए पार्ट-2 की कार्य अवधि की सीमा हो गयी पार, जलाशय के लिए अब तक जमीन ही नहीं मिली मार्च 2024 में पार्ट-टू की हुई है शुरुआत, अगस्त 2025 तक होना था पूरा पार्ट-टू के तहत हाथीदह से मधुबन जलाशय के बीच 92 किलोमीटर में बिछायी जानी है पाइपलाइन फोटो: गंगाजल: मोतनाजे स्थित राजगृह गंगाजल जलाशय। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। घर-घर गंगाजल के लिए बिहारशररीफ के लोगों को अभी और तरसना होगा। गंगाजी जलाशय पार्ट-टू योजना के तहत मधुबन में जलाशय का निर्माण होना है। लेकिन, अभी तक जमीन ही मुहैया नहीं करायी जा सकी है। जबकि, पार्ट-टू के पहले चरण की कार्य अवधि सीमा अगस्त 2025 में ही समाप्त हो गयी है। मधुबन में जलाशय निर्माण के बाद फेज-2 के दूसरे चरण में बिहारशरीफ तक पाइपलाइन के जरिय...