पटना, अक्टूबर 27 -- जेपी गंगा पथ पर रविवार को भीषण जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। यह स्थिति सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक रही। श्रद्धालुओं के साथ आमलोग भी परेशान रहे। श्रद्धालु खरना का प्रसाद बनाने के लिए वाहन से गंगाजल लेने पहुंचे थे। आम लोगों का आवागमन गांधी मैदान, अटल पथ, राजीव नगर, दीघा, जेपी सेतु समेत अन्य मार्गों से चालू था। इससे जेपी गंगा पथ पर वाहनों का दबाव क्षमता से अचानक अधिक हो गया। हर तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही थी। वाहनों को रोका नहीं गया था। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। अटल पथ पर भी बढ़ गया दबाव जेपी गंगा पथ पर सड़क किनारे इतनी गाड़ियां लग गई कि जाम हो गया। गाड़ियों को एक लेन से धीरे-धीरे निकालना पड़ा। इससे अटल पथ पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। राजीव नगर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। जेपी गंगा पथ से वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.