प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अनोखी पहल करते हुए तुला रामबाग माधवपुर की महिलाओं ने गंगाजल और गाय के गोबर से पर्यावरण अनुकूल दीपक और मूर्तियां बना रही हैं। दीपावली से पहले इन दीपकों की बाजार में खूब मांग दिख रही है। जनपद में वर्तमान समय में करीब 500 स्वयं सहायक समूह से जुड़ी महिलाएं इस कार्य में जुटी हैं। इन दीपकों की मांग अब अन्य राज्यों में भी है। लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। स्वयं सेवक समूह की अध्यक्ष वर्तिका द्विवेदी ने बताया कि दीपावली से पहले कोलकाता में पांच हजार दीपकों की डिलीवरी की जा रही है। 200 महिलाएं पिछले एक महीने से काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर को पहले सुखाया जाता है, फिर उसका पाउडर बनाया जाता है, फिर गंगाजल से सान कर उसकी मूर्ति बनाई जाती है। महिलाएं इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.