हरिद्वार, मई 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र में श्मशान घाट के समीप गंगाघाट पर गुरुवार को कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक मारपीट पकर रहे थे। इससे आसपास के श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर लिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने आशु कुमार पुत्र ध्यना सिंह, निवासी बसेड़ा खादर, लक्सर, प्रशांत शर्मा पुत्र श्रीराम शर्मा, निवासी ईमली मोहल्ला, कनखल, जितेन्द्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी राजघाट, कनखल रवि सिंह पुत्र गोपाल, निवासी राजघाट, कनखल को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.