प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गायत्री के साधक को कभी निराश नहीं होना पड़ता। गंगा, गीता और गायत्री से ही सनातन धर्म और धर्म से देश मजबूत होता है। यह बातें नगर पंचायत के मुंदीपुर मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम लाल वर्मा के घर आयोजित दीप यज्ञ में आचार्य राजेन्द्र पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि मानिकपुर प्रज्ञा मंडल के संयोजन में 21 से 25 दिसम्बर तक नगर के ज्वालादेवी मंदिर पर पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन है। रोज नगर के घरों में गृहे गृहे अभियान के तहत दीप यज्ञ किया जा रहा है। एक साथ सैकड़ों दीप जले तो पूरा मोहल्ला दीपों की रोशनी से आलोकित हो गया। मौजूद साधकों ने प्रज्ञा पुराण के आयोजन में सहयोग का संकल्प लिया। इस मौके पर श्याम लाल वर्मा, रवीन्द्र तिवारी, कृष्ण मुरारी वर्मा, सौरभ शुक्ला, आकाश कसेरा,...