मेरठ, अप्रैल 21 -- मेरठ। गंगनगर से सलावा रजवाहे में छोड़ा गया पानी पुलिया पर कूड़ा-करकट अटकने से रजवाहे से बाहर फैल गए। रजवाहे से पानी ओवरफ्लो होकर शोभापुर चौराहे तक आ गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने नहर विभाग के खिलाफ हंगामा किया। शाम को अफसर आए और मशीन लगाकर रजवाहे में सफाई कराई। जलभराव के कारण लोगों को परेशानियां हुई। पैदल लोगों को पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ी। लोगों ने हंगामा भी किया। कहा कि रजवाहे में पानी छोड़ने से पहले पतरौल और जिलेदारों को पूरे रजवाहे की पुलिया चेक करनी चाहिए थी। कूड़ा-करकट से अटी पुलिया साफ होनी चाहिए थी। सामाजिक कार्यकर्ता दुष्यंत रोहटा ने एसडीओ सुनील कुमार से फोन पर बातचीत की। शाम को सिंचाई विभाग के अधिकारी आए और मशीन लगाकर सफाई कार्य कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.