मुंगेर, जनवरी 5 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। गंगटा पंचायत के विहवै गांव के एक युवक 25 वर्षीय मुकेश टुडू पिता विजय टुड्डू की शनिवार की देर शाम जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने घर विहवै से मोटरसाइकिल से जमुई जिला के बरहट अपने संबंधी के घर जा रहा था। एनएच 333 अंतर्गत खादी ग्राम के समीप सामने से आ रहे एक हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हाइवा वाहन अंधेरे का लाभ लेते हुए भाग निकला। घटना की सूचना पर बरहट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गंभीर रूप से जख्मी मुकेश टुडू को जमुई सदर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना परिजनों को मिली और जमुई अस्पताल पहुंचा। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा परिजन को ढांढस बंधाते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.