उत्तरकाशी, अगस्त 4 -- गंगटाड़ी-सरनौल मोटर मार्ग बीते लंबे समय से पूरी तरह बदहाल पड़ा हुआ है। यहां ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़क धंस चुकी है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। गंगटाड़ी से आगे सरनौल तक अब बड़े वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत गंगटाड़ी से सरनौल तक 16 किलोमीटर का सफर ग्रामीणों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस मोटर मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क की बिटुमिनस परत उखड़ चुकी है, और पूरी सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। आए दिन गाड़ियों के पाटे टूट रहे हैं और कई बार दुपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। सरनौल गांव के ग्रामीणों जगमोहन सिंह राणा, रणवीर सिंह, रोहित सिंह, उपेंद्र सिंह और प्रदीप सिंह आदि का कहना है कि 16 किलोमीटर के इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.