मिर्जापुर, जुलाई 17 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर गांव के पास गुरुवार की दोपहर खड़े ट्रेलर में कांवरियों की क्रूजर पीछे से भिड़ गई। हादसे में दो कांवरियां जख्मी हो गए। जबकि अन्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल कांवरियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। क्रूजर वाहन में सवार आठ कांवरिया वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन को आ रहे थे। दोपहर लगभग बारह बजे जैसे ही चालक कू्रजर वाहन लेकर चील्ह के पुरजागिर गांव के पास पहुंचा। तभी सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से कू्रजर की टक्कर हो गई। क्रूजर में सवार कांवरिया छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई निवासी 70 वर्षीय अशोक कुमार तिवारी और रायपुर नगर निवासी 43 वर्षीय ज्योति शर्मा गंभीर रुप से जख्मी हो गईं जबकि क्रूजर में सवार अन्य कांवरियां नारायण या...