आजमगढ़, दिसम्बर 22 -- सगड़ी, आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला के पास रविवार की रात अनियंत्रित पिकअप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गयी। इस दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत हो गयी। जबकि हादसे में पिकअप चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी 60 वर्षीय तिलक राजभर गांव के पूर्व प्रधान थे। रविवार को गांव में वृद्ध का निधन हो गया था। गांव के लोग दाह संस्कार में मऊ जनपद के दोहरीघाट गए थे। रात आठ बजे लोग पिकअप से घर लौट रहे थे। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला के पास पहुंचे थे। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पिअकप पीछे से घुस गयी। पिकअप में सवार पूर्व प्रधान चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लाटघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने पूर्व प्रधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.