चंदौली, दिसम्बर 4 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में गुरुवार की दोपहर को धान की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे करीब पांच एकड़ से ज्यादा फसल जल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और किसान बुझाने का प्रयास किया । लेकिन तब तक 5 एकड़ फसल जलकर राख हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व की टीम जांच कर रही थी। ताजपुर गांव के रणवीर सिंह और उदयवीर सिंह का सकलडीहा-अलीपुर मार्ग पर खेत है। जिसमें धान की फसल लगाई गई थी। फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई की व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कारणों आग लग गई। जिसने पूरी फसल को अपने आगोश में ले लिया। फसल जलता देख किसानों और सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने झाड़ियां के डंडे के सहारे आग बुझाने मे जुट गए। लेकिन तब तक 5 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने से किसानों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.