वाराणसी, दिसम्बर 24 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद ओवरब्रिज पर बुधवार की तड़के एयर लेने के करण खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में कोहरे के कारण प्रयागराज के तरफ से आ रही डीसीएम (ट्रक) पिछले हिस्से में जा भिड़ी जिससे डीसीएम के केबिन में फसकर चालक जिला ग्राम औरया निवासी सौरभ सिंह व परिचालक वीर सिंह केबिन में फसकर बुरी तरफ घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने क्रेन की मदद से डीसीएम के केबिन को चड़वाकर फसे चालक व परिचालक को बाहर निकलवाकर इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजकर भर्ती करवाया।वही हाईवे पर क्षतिग्रस्त डीसीएम को क्रेन की मदद से हटवाकर खजुरी चौकी पर पुलिस ने खड़ी करवाया दुर्घटना का कारण बनी ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने ले आई।डीसीएम में फार्च्यून लदा था जो दिल्ली से व...