लातेहार, नवम्बर 23 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। डाल्टनगंज धर्मप्रांत के संत जोसेफ चर्च महुआड़ाड में रविवार को सभी विश्वासियों ने बड़े फा़ सुरेश किडो के साथ मिल कर ख्रीस्त राजा पर्व मनाया। प्रातः 9:00 बजे मिस्सा पूजा कर पर्व की शुरुआत किया गया । मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता के बड़े फादर सुरेश किड़ो मौजूद रहे। फादर ने लोगों को अपने संदेश में राजा ख्रीस्त की महानता को बताया । उन्होंने कहा कि हम जिस राजा को मानते हैं। वे राजा संसारिक राजाओं से भिन्न हैं। हम उस राजा के मार्ग पर चलते हैं जिसने राजा होते हुए भी सबका सेवक बना। फादर ने कहा कि येसु सबके लिए एक समान है। सबसे बराबर प्यार करता है। हम सभों को भी येसु ने जीने के लिए प्यार का रास्ता दिया है। येसु ने लोगों की निस्वार्थ सेवा की, निस्वार्थ सेवा कभी भी जाति, धर्म , लिंग नहीं देखता है। येसु ने हमे य...