पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के माटी में रचे बसे कथाकार उपन्यासकार चंद्रकिशोर जायसवाल के 87 वीं जन्मदिवस पर जिले के साहित्यकारों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें कुछ पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस उपलक्ष में उनकी कृति गवाह गैरहाजिर पर आधारित फिल्म, रुई का बोझ का अवलोकन सभी साहित्य प्रेमियों ने यूट्यूब के माध्यम से किया और उस फिल्म पर अपने-अपने विचार रखे। ज्ञात हो कि साहित्यकार चंद्रकिशोर जायसवाल देश के लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार में शामिल है और हाल ही में उन्हें इफको साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। उनकी महत्वपूर्ण रचनाओं में नकबेसर कागा ले भाग, जीवछ का बेटा बुद्धू, उपन्यास शीर्षक, पलटनियां, गवाह गैर हाजिर, मनीग्राम, दु:ख ग्राम है। साथ ही कथा संग्रह हिंगवा घाट में पानी रे, अत्यंत चर्चित रही है। उ...