भभुआ, फरवरी 1 -- बिहार के भभुआ जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के पंची गांव के समीप सड़क किनारे खड़े एक ऑटो से रविवार को कैमूर पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में दो युवकों का शव बरामद किया। मृतक 27 वर्षीय अनिल कुमार राम सोनहन थाना क्षेत्र के बहुअन निवासी वीरेन्द्र राम का पुत्र और 25 वर्षीय सुभाष तिवारी बहुअन गांव के बबन तिवारी का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनकी जेब से दिमाग हिला देने वाली पुड़िया और इंजेक्शन मिले। मृतक सुभाष तिवारी के चाचा मनोज तिवारी ने बताया कि दोनों युवक ऑटो चालक थे। वह शनिवार की सुबह 10 बजे से ही गांव से निकले थे। इसके बाद उनका कहीं भी पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे गांव के राहगीरों ने बताया कि दोनों युवकों का शव असराढ़ी गांव के समीप पंची नहर के समीप ऑटो में पाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.