बदायूं, मार्च 30 -- क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा के बलदेव धाम पर शनिवार को हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। बाद में रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के मंहत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि रामचरित मानस जीवन में नैतिकता, धर्म और राष्ट्र के प्रति प्रेम करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। तुलसी के राम सर्वशक्तिमान होते हुए भी मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। रामचरित मानस की प्रत्येक चौपाई, दोहा, सोरठा और छंद लोगों को अच्छी सीख देती है। रामचरित मानस में भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी प्रसंगों का विस्तृत वर्णन है। इसका पाठ लोगों को करना चाहिए। बाद में भगवान राम की आरती करने के बाद सबामनी का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, नगर के शिव शक्ति ओम मंदिर एवं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.