मैनपुरी, नवम्बर 11 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी के खेल मैदान में मंगलवार को इंटर-स्कूल खो-खो चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता मैनपुरी सहोदया स्कूल्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें जनपद के सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त खेल अधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल कोच आरडी पॉल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। सुदिती के प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व शॉल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल विकसित करते हैं। विद्यार्थियों ने ऊर्जावान स्वागत नृत्य एवं खेल की भावना-मेहनत, एकता और सफलता विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल कोच आरडी पॉल ने कहा कि खेल जीवन जीने की...