चतरा, जुलाई 14 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में चतरा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 19वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैम्पियनशिप 2025 का रविवार का समापन हो गया। इस चैम्पियनशिप में झारखंड राज्य के 16 से 18 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें रांची जिले के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह रामगढ़ जिले के खिलाड़ी द्वितीय और जामताड़ा व पुर्वी सिंहभुम के खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहे। इस चैम्पियनशिप में रांची टीम की खिलाड़ी अंजली कुमारी और रामगढ़ की अंजू कुमारी पूरे खो-खो खेल में ओवर ऑल बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.