लखनऊ, फरवरी 10 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई सीनियर जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) में बीकेटी इंटर कॉलेज के खिलाड़ी छाये रहे। मंगलवार को खेले गये फाइनल के पुरुष वर्ग में बीकेटी इंटर कॉलेज और महिला वर्ग में बीकेटी इंटर कॉलेज (ब्लू) की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव टीपी हवेलिया ने सम्मानित किया। इस मौके पर लखनऊ बॉक्सिंग संघ के सचिव सहदेव सिंह मौजूद रहे। पुरुष वर्ग के फाइनल में बीकेटी इंटर कॉलेज ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) को 11-10 के अंतर से पराजित किया। महिला वर्ग के फाइनल में बीकेटी इंटर कॉलेज (ब्ल्यू) ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) को 10-09 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में बेस्ट रनर ऑफ द चैंपियनशिप राखी, बेस्ट ऑलराउंडर कामिनी (दो...