बिजनौर, अक्टूबर 12 -- तहसील क्षेत्र के गांव पैजनियां में स्थित रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को इंटर हाउस खो-खो एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया। खो-खो प्रतियोगिता में सिंहकुल की टीम प्रथम और कवचकुल द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि क्रिकेट प्रतियोगिता में भूकुल प्रथम व कवचकुल द्वितिय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में चित्रांश सैनी निर्णायक (अम्पायर) की भूमिका मे थे। खो-खो प्रतियोगिता में राफिया, खुशी, चारूल आदि छात्राओं ने महत्वपूर्ण अंक अर्जित करके अपने हाउस को विजयी बनाया। क्रिकेट मे उज्जवल सर्वाधिक रन स्कोर करके मैन ऑफ द सीरीज में रौनक सर्वाधिक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। मौके पर प्रबंधक आशीष वीर सिंह , प्रधानाचार्या शिवानी त्यागी, आशा, अभिनव, टीना चौहान, निशा, वैशाली, सोमवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.