रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोलम्बस पब्लिक स्कूल में आयोजित अंडर-14 अंतरविद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कोलम्बस पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में जेसीज पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रांगण में सोमवार को हुआ। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. बीएस बिष्ट मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 12 टीमों के करीब 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार खेड़ा ने कहा कि खेलों से छात्रों में अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित होती है। बालक वर्ग के फाइनल में कोलम्बस पब्लिक स्कूल ने स्टोन रिज इंटरनेशनल स्कूल को हराया, जबकि बालिका वर्ग में जेसीज पब्लिक स्कूल ने कोलम्बस पब्लिक स्कूल को पराजित...