बिजनौर, फरवरी 15 -- बिजनौर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में पीएम श्री विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जनपद के सभी पीएम श्री स्कूलों ने प्रतिभाग किया। शनिवार को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम के प्रारंभ में पीएम श्री विद्यालयों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। तांडव नृत्य व अनेक देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुत नृत्य नाटिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपने जौहर दिखाए। खो-खो के जूनियर बालक वर्ग में नवादा प्रथम जबकि छजुपुरा द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नवादा व द्वितीय स्थान पर बूढ़ावाला रहा। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय धर्मनगरी प्रथम स्थान पर जबकि द्वितीय स्थान पर बूढ़ावाला रहा। जूनियर ब...