बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 के पांचवे दिन शुक्रवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में एथलेटिक्स, कबड्डी बालिका, खो-खो बालक तीरंदाजी खेल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने किया। खो-खो आयु वर्ग 14 बालक में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागदह को हराकर विजेता का ख़िताब जीता वहीं खो-खो आयु वर्ग 17 बालक में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली ने ज्ञान भारती विद्यालय को व खो-खो आयु वर्ग 14 बालिका में मध्य विद्यालय कोलेजिएट ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली को हराकर विजेता का खिताब पाया। खो-खो आयु वर्ग 17 बालिका में उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगतपुरा ने मध्य विद्यालय जोकिया ...