झांसी, नवम्बर 21 -- खो-खो, कबड्डी में छात्र- छात्राओ ने दिखाया दम न्याय पंचायत भंडरा की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता खिलारा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। सुबह से ही खेल मैदान बच्चों की ऊर्जा, तालियों की गूंज तथा हौसले के साथ प्रतियोगिता का आगाज हुआ। लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो सहित कई प्रतिस्पर्धात्मक खेल आयोजित किए गए। सभी खेलों का संचालन क्रीड़ा अनुदेशक पुष्पेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान न्याय पंचायत के कई विद्यालयों के शिक्षकों ने भी अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान प्रधानाध्यापक महेंद्र दीक्षित, अतीश कुमार, ज्योति त्रिपाठी, राजकिशोर सिंह, योगेंद्र द्विवेदी, अंकित शर्मा, उमेश पटेल, रामकुमार पटेल, अनुराग कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव...